Pakistan vs Australia 3rd ODI Match Prediction: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 04 जून को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है इस वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी लाहौर में ही खेला गया जहां मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 231 रन डिफेंड किए और पाकिस्तान को 41 रनों से धूल चटाई। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंगलिस (74 गेंदों पर 51 रन) और कैमरून ग्रीन (92 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोके थे, वहीं नाथन एलिस (9 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट) और मैथ्यू शॉर्ट (8 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट) ने मिलकर विपक्षी टीम के 7 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

PAK vs AUS 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 04 जून 2025
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Gaddafi Stadium, Lahore Pitch Report

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां वनडे फॉर्मेट में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 89 वनडे मैचों में से 46 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 252 रन रहा है।

Advertisement

PAK vs AUS ODI Head To Head Record

कुल - 113
पाकिस्तान - 37
ऑस्ट्रेलिया - 72
बेनजीता - 03
टाई - 01

PAK vs AUS 3rd ODI : Where to Watch?

Advertisement

इस सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Sports TV यूट्यूब चैन पर देख सकते हो।

PAK vs AUS 3rd ODI: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से बाबर आज़म, शादाब खान, और अराफत मिन्हास स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो मैथ्यू शॉर्ट, नाथन एलिस और जोश इंगलिस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

Pakistan vs Australia 3rd ODI Probable Playing XI

Pakistan 3rd ODI Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाज़ी गौरी (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, अराफत मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Australia 3rd ODI Probable Playing XI: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैथ्य शॉर्ट, जोश इंगलिस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, एडम जाम्पा।

Advertisement

Pakistan vs Australia Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs AUS 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Australia Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार