Pakistan vs Australia, 2nd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मैच पर मजबूत पकड़ बनाते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। वहीं इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को पिच पर डांस करते हुए देखा गया। हसन अली के डांस वीडियो को देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने हसन अली को ट्रोल करते हुए लिखा, 'बस इसको नचवालो।' दूसरे यूजर ने लिखा,'परफॉर्मेंस जीरो नाच गाना फुल।' एक ने लिखा, 'बस बॉलिंग सही ना करें। बंदरों की तरह नाचते रहते हैं बस।' इसके अलावा अन्य यूजर भी हसन अली को ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि हसन अली सोशल मीडिया पर इस कदर ट्रोल हो रहे हों। इससे पहले भी हसन अली को आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 विश्वकप में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जब हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा था तब उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

Advertisement

वहीं अगर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 101 और स्टीव स्मिथ 53 रन बनाकर नाबाद हैं। डेविड वॉर्नर 36 और मार्नस लाबुशेन 0 के स्कोर पर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए फहीम असरफ ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार