पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है और टॉस जीतकर बाबर आज़म ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। इसके बाद इमाम उल हक और अब्दुल्लाह शफीक ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही ठहराते हुए पहली विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली।

Advertisement

इस दौरान शफीक तो अर्द्धशतक लगाकर आउट हो गए लेकिन इमाम ने कंगारू गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए शतक ठोक डाला। अपनी शतकीय पारी में इमाम ने सभी गेंदबाज़ों की पिटाई की लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क उनके सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मिचेल स्टार्क के ओवर में इमाम लगातार चौकों की बारिश कर रहे हैं। इमाम ये चौके 54वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगाते हैं। इमाम की बल्लेबाज़ी शानदार बल्लेबाज़ी देखकर स्टार्क भी सिर्फ स्माइल ही करते हैं क्योंकि उनके पास उन स्टाइलिश शॉट्स का कोई जवाब नहीं होता है।

आपको बता दें कि 24 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान का दौरा कर रही है और पूरे पाकिस्तान में इस सीरीज को लेकर जश्न का माहौल है। पहले टेस्ट के पहले दिन जिस तरह से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने बल्लेबाज़ी की है उससे ये ज़ाहिर है कि कंगारुओं के लिए पाकिस्तान को उसी की सरज़मीं पर मात देना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार