पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 41वां मुकाबला एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs BAN: Match Preview

Advertisement

पाकिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले में शानार फॉर्म में नज़र आ रही साउथ अफ्रीका टीम को 33 रनों से हराया था। इस मैच में शादाब खान ने 22 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 52 रन जड़े थे, वहीं इफ्तिखार अहमद ने भी 51 रनों की पारी खेली थी। 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस ने भी विस्फोटक अंदाज में 11 गेंदों पर 28 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी अभी भी उनके लिए चिंता का विषय बनी हुई है। मोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने जैसा रहा है।

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी फॉर्म में लौट चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शादाब खान ने अब तक पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 8 विकेट चटकाए हैं। मोहम्मद वसीम के नाम 3 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ थोड़े महंगे साबित हुए हैं। पिछले मैच में हारिस ने 14.67 की इकोनॉमी से 44 रन लुटाए थे।

ग्रुप-2 में बांग्लादेश 4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। अपने पिछले मैच में बांग्लादेश भारतीय टीम को हराकर एक बड़ा उपटफेर कर सकता था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा। हालांकि मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज़ लिटिन दास ने महज़ 27 गेंदों पर 60 रन जड़कर तहलका मचा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज़ नुरुल हसन ने भी 14 गेंदों पर 25 रन बनाए, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज़ बुरी तरह फ्लॉप हुए।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन बल्लेबाज़ों से बेहतर रहा है। तस्कीन अहमद ने 4 मैचों में 7 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं। वहीं हसन महमूद ने भी छह विकेट झटके हैं। टीम के सभी गेंदबाज़ों ने सफलताए हासिल की है, लेकिन इस दौरान गेंदबाज़ों को भी खूब मार पड़ी है।

Advertisement

PAK vs BAN: Match Details

दिन – रविवार, नवंबर 06, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे
वेन्यू – एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड

PAK vs BAN: Match Prediction

Advertisement

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। इस मैच में पाकिस्तान फेवरेट रहेगी।

PAK vs BAN Head-to-Head

कुल - 17
पाकिस्तान - 15
बांग्लादेश – 02

Advertisement

PAK vs BAN: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

PAK vs BAN Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट जारी नहीं किया गया है।

PAK vs BAN Probable Playing XI

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह

Advertisement

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम

PAK vs BAN Fantasy XI

विकेटकीपर: नूरुल हसन, मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाजी : लिटन दास, इफ्तिखार अहमद, बाबर आजम
ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, शादाब खान, मोहम्मद नवाज
गेंदबाजी : तस्कीन अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार