Pak vs Eng: 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर अबरार अहमद ने फॉर्म में नजर आ रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को क्लीन बोल्ड कर दिया। बल्लेबाज के साथ-साथ अबरार अहमद भी हैरान थे कि उनकी इस गेंद पर बल्लेबाज बोल्ड हुआ तो हुआ कैसे। स्लो, शॉर्ट और टर्न इन गेंद को बेन डकेट ने पुल करने की कोशिश की थी।

Advertisement

बेन डकेट बहुत जल्दी पुल शॉट खेलने के लिए चले गए थे। हालांकि, ऐसा करने में वो नाकामयाब रहे बल्ले के किनारे को गेंद छुई और बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई। अबरार अहमद हल्की सी मुस्कान के साथ साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए दिखे। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम भी हैरान थे। 

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुल्तान के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 24 साल के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद की शानदार गेंदबाजी के दमपर मे इंग्लैंड टीम पहली पारी में 51.4 ओवर में 281 रन बनाकर सिमट गई थी। अबरार अहमद ने इंग्लैंड टीम को टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से धवस्त करते हुए शुरू के 7 विकेट आउट किए थे। 

हालांकि, पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही और उनकी पूरी टीम 202 रनों पर सिमट गई। जैक लीच ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वहीं पहली पारी में 79 रनों की बढ़त बनाकर इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 7 और हैरी ब्रुक 68 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार