Pakistan vs Namibia: पाकिस्‍तान और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के सुपर 12 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। कप्‍तान बाबर आजम का यह फैसला सही साबित हुआ और अपने जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान कप्तान बाबर आजम ने स्पोर्ट्समैन स्पिरिट का शानदार उदाहरण पेश किया। 6वें ओवर की दूसरी गेंद पर नामीबिया के तेज गेंदबाज जेन फ्राइलिंक बॉल करते ही गिर पड़े थे। फ्राइलिंक पिच के बीच में पड़े दर्द से कराह रहे थे। ऐसे में नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बाबर आजम से उनका दर्द नहीं देखा गया।

Advertisement

बाबर आजम दौड़कर फ्राइलिंक के पास गए और उनको सहारा देने की कोशिश करते हुए नजर आए। बाबर आजम घुटनों पर बैठे और फ्राइलिंक का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की। वहीं मोहम्मद रिजवान और नामीबिया के अन्य खिलाड़ी भी फ्राइलिंक का हाल चाल पूछने उनके पास पहुंचे। हालांकि, फ्राइलिंक की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और वह पूरे मैच में गेंदबाजी करते हुए नजर आए।

बता दें कि इस मैच के लिए पाकिस्‍तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं नामीबिया ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए है। नामीबिया ने स्‍टीफन बार्ड व बेन शिकिंगो को प्‍लेइंग 11 में शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने अपने पिछले तीन मैचों में जीत हासिल की है ऐसे में अगर वह आज का मुकाबला जीतती है तो फिर सेमीफाइनल में उसकी एंट्री पक्की हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार