Pakistan vs Namibia: पाकिस्‍तान और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के सुपर 12 मुकाबले में नामीबिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा। नामीबिया ने काफी अच्छा खेल दिखाया लेकिन अंत में उसके हाथ हार ही लगी। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ बल्ले से जमकर जौहर दिखाया विकेटकीपिंग में भी वो अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाज के आउट होने की एकदम सटीक भविष्यवाणी की थी। शादाब खान द्वारा फेंके जा रहे 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर 40 रन बनाकर क्रेग विलियम्स स्ट्राइक पर थे। क्रेग विलियम्स थोड़ा सा वक्त ले रहे थे ऐसे में विकेटकीपर रिजवान को यह कहते सुना गया, 'ये आउट है इस बॉल पर।'

Advertisement

मोहम्मद रिजवान की भविष्यवाणी स्ंटप माइक में कैद हो गई वहीं जैसा उन्होंने बोला था ठीक वैसा ही हुआ। बल्लेबाज गेंद को सीमा रेखा के पार कराने के चक्कर में मिसजज कर गया और गेंद हवा में टंग गई। बाउंड्री लाइन पर खड़े हसन अली ने कोई गलती नही की और बड़े ही आसानी से कैच लपक लिया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था। कप्‍तान बाबर आजम ने अपने जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 189 रन बनाए। 190 रनों का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 45 रनों से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार