T20 WC 2022: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फिन एलन के पहले ही ओवर में आउट हो जाने के बाद कीवी कप्तान केन विलियमसन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। केन विलियमसन अपने चिर-परिचित अंदाज यानी टी-20 क्रिकेट में भी वनडे क्रिकेट की तरह बैटिंग करते हुए दिखे।

Advertisement

हालांकि, 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एकदम से जज्बात बदल दिए हालात बदल और कछुए की तरह धीमी पारी को अचानक से तेज कर दिया। केन विलियमसन 28 गेंदों पर 28 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। गेंदबाज थे मोहम्मद वसीम जूनियर जिन्होंने लेंथ गेंद फेंककर केन विलियमसन को फंसाने की कोशिश की थी। 

Advertisement

मोहम्मद वसीम जूनियर ने लेंथ बॉल फेंकी जिसे केन विलियमसन ने तुरंत ही भाप लिया। केन विलियमसन ने गेंद का इंतजार किया और तेजी से मिड-विकेट की दिशा में फ्लैट छक्का जड़कर खुद की पारी को मोमेंटम देने का काम किया। केन विलियमसन के बल्ले से निकला ये छक्का मंत्रमुग्ध कर देने वाला था।

वहीं अगर सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। खबर लिखे जाने तक कीवी टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। मैच जीतने वाली टीम रविवार 13 नवंबर 2022 को फाइनल मुकाबला खेलेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ कल दूसरा सेमीफाइऩल मुकाबला खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार