पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेशक दक्षिण अफ्रीकी टीम की हालत खराब है लेकिन तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने पाकिस्तानी सरज़मीं पर इतिहास रच दिया है। रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने के साथ ही कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं।

Advertisement

कराची में चल रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रबाडा ने तीन पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी गेंदबाज़ का साथ नहीं मिला और शायद यही कारण था कि पाकिस्तानी टीम पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पर 158 रनों की बड़ी लीड लेने में कामयाब हो गई। 

Advertisement

रबाडा अफ्रीकी टीम को मज़बूत स्थिति में तो नहीं पहुंचा सके लेकिन उन्होंने अपन नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया। आइए देखते हैं कि रबाडा ने इस टेस्ट में 200 विकेट हासिल करने के साथ ही कौन से कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं।

200 विकेट लेने वाले 8वें दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़

पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका के लिए 200 टेस्ट विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज़ बन गए हैं। रबाडा से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन, शॉन पोलाक, मखाया नतिनि, एलन डोनाल्ड, मोर्ने मोर्कल, जाक कैलिस और वर्नेन फिलैंडर ये कारनामा कर चुके हैं।

 

200 विकेट लेने वाले तीसरे सबसे तेज़ अफ्रीकी गेंदबाज़

Advertisement

अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट तक पहुंचने में रबाडा तीसरे सबसे तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। रबाडा ने 44 टेस्ट में 200 विकेट हासिल किए हैं जबकि उनसे आगे सिर्फ स्टेन (39 टेस्ट में 200 विकेट) और एलन डोनाल्ड (42 टेस्ट में 200 विकेट) हैं।

200 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट में इयान बॉथम को पीछे छोड़ा

टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में रबाडा चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं। रबाडा ने महान इयान बॉथम को पीछे छोड़ कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। रबाडा ने 200 विकेट, 25 साल 248 दिनों में पूरे किए। हालांकि, वो वकार यूनिस, कपिल देव और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार