PAK vs SA: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज फवाद आलम (Fawad Alam) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ करांची के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर टीम को संकट से निकालने का काम किया है। 

Advertisement

शोएब अख्तर 10 साल तक क्रिकेट से दूर रहने वाले फवाद आलम के मुरीद हो गए हैं। शोएब अख्तर ने फवाद की तारीफ करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर मशहूर डयलॉग बोलते हुए कहा, 'मुछे हों तो फवाद आलम जैसी हों वरना ना हों क्योंकि मुछे हों और ऐसा एटिट्यूड भी हो तो फिर ऐसा प्रदर्शन आता ही है। फवाद आलम की बल्लेबाजी देखकर मुझे काफी मजा आया।'

Advertisement

शोएब अख्तर ने साधा मोहम्मद आमिर पर निशाना: शोएब ने बिना नाम लिए हुए मोहम्मद आमिर पर निशाना साधते हुए कहा, 'फवाद आलम 10 सालों तक चुप रहे कुछ नहीं बोले और बल्लेबाजी करते रहे। कुछ लोग कहते हैं कि हमारे लिए ऐसे हालात पैदा कर दो तब हम टीम में वापस आएंगे लेकिन इसने ऐसा नहीं किया। फवाद आलम से बहुत कुछ सीखना चाहिए अगर आप चुपचाप रहें और मेहनत करते रहें तो 10 साल की पाबंदी के बाद भी आप टीम में वापस आ सकते हैं।'

फवाद आलम के 10 साल तक न खेलने पर भी बोले शोएब अख्तर: शोएब ने कहा, 'अब बात यह हो रही है कि फवाद को उन्होंने 10 सालों तक क्यों नहीं खिलाया लेकिन हमें अब उन लोगों को बधाई देनी चाहिए कि उन्होंने 10 साल बाद फवाद को खिलाया और खुद को साबित करने का मौका दिया। फवाद आलम ने उस जगह बल्लेबाजी करके टीम को बाहर निकाला जब पाकिस्तान टीम फंसी हुई थी।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार