एशिया कप का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

PAK vs SL: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – रविवार, सितंबर 11, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM बजे
वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

PAK vs SL Match Preview

सुपर-4 स्टेज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पाकिस्तान की बैटिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। मोहम्मद रिज़वान के 14 रन के निजी स्कोर पर आउट होने के बाद टीम का कमजोर पक्ष उभरकर सामने आया था। कप्तान बाबर आज़म भी फॉर्म में नहीं हैं। हालांकि इस मैच में उन्होंने ही टीम के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे। बाबर के अलावा मोहम्मद नवाज़ ने 18 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाज़ भी कुछ खास नहीं कर सके। मोहम्मद हसनैन और हारिस रऊफ ने टीम के लिए पावरप्ले में तीन विकेट जल्द चटकाए थे, लेकिन पूरे मैच में  पाकिस्तानी गेंदबाज़ सिर्फ 5 विकेट से चटका सके। श्रीलंका ने 122 रनों का लक्ष्य 17 ओवर में प्राप्त कर लिया था। इस मैच में स्टार गेंदबाज़ नसीम शाह को रेस्ट दिया गया था, लेकिन फाइनल मैच में उन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Advertisement

श्रीलंका की बात करें तो टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में उन्हें अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद उन्होंने ग्रुप स्टेज और सुपर-4 स्टेज में शानदार क्रिकेट खेला और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सुपर-4 राउंड में श्रीलंका ने पाकिस्तान को भी धूल चटाई थी। 

वानिन्दु हसरंगा ने पिछले मैच में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। महीश थीक्षना और प्रमोद मदुशन को 2-2 विकेट मिले थे। वहीं धनंजय डी सिलवा और चमीका करुणारत्ने ने 1-1 विकेट चटकाया था। टूर्नामेंट के फाइनल में भी लंकाई गेंदबाज़ों को पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकना होगा।

PAK vs SL : Match Prediction

Advertisement

श्रीलंका पाकिस्तान को हराकर फाइनल में खेलने उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ लंकाई गेंदबाज़ों ने पाकिस्तान बैटर्स को भी खुब परेशान किया है। ऐसे में श्रीलंका फाइनल में फेवरेट रहेगी।

PAK vs SL Head-to-Head

कुल – 22
पाकिस्तान – 13
श्रीलंका – 09

Advertisement

PAK vs SL Team News

पाकिस्तान - नसीम शाह और शादाब खान की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। उन्हें पिछले मैच में रेस्ट दिया गया था।

श्रीलंका - लंकाई टीम ने सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में दो बदलाव किए थे, लेकिन पिछले मुकाबले में मिली जीत के बाद अब शायद ही लंकाई टीम फाइनल मैच में कोई बदलाव करना चाहेगी।

Advertisement

PAK vs SL Probable Playing XI

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह

श्रीलंका - पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका

Advertisement

PAK vs SL Fantasy XI

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज- पथुम निसंका, भानुका राजपक्षे, फखर जमान
ऑलराउंडर- मोहम्मद नवाज, शादाब खान, वनिन्दु हसरंगा
गेंदबाज- नसीम शाह, महीश थीक्षना, हारिस रऊफ, दिलशान मदुंशका

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार