PAK-W vs WI-W, T20 World Cup Dream 11 Team

Advertisement

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला बोलैंड पार्क पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (19 फरवरी) को खेला जाएगा। ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल पर पाकिस्तान 2 मैचों में से एक जीत और एक हार के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अब तक 3 मुकाबलों में से एक जीत और दो हार का सामना किया है। 

Advertisement

इस मुकाबले में पाकिस्तान की विकेटकीपर बैटर मुनीबा अली पर दांव खेला जा सकता है। यह खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में उन्होंने शतक ठोका है। पिछले मैच में उन्होंने 102 रनों की पारी खेली थी। उपकप्तान के तौर पर बिस्माह मारूफ, हेली मैथ्यूज, या निदा डार को चुनना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

PAK-W vs WI-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 19 फरवरी, 2023
समय - 06:30 PM IST
वेन्यू - बोलैंड पार्क

PAK-W vs WI-W, Pitch Report

Advertisement

बोलैंड पार्क, पार्ल पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 154 रन रहा है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो सकती हैं।

यहां पिछला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहली बैटिंग करके 132 रन बनाए थे। इसके बाद कीवी टीम 18.1 ओवर में 67 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी।

PAK-W vs WI-W: Where to Watch?

Advertisement

इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK-W vs WI-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - मुनीबा अली (कप्तान)
बल्लेबाज़ -  शेमाइन कैंपबेल, बिस्माह मारूफ
ऑलराउंडर - हेली मैथ्यूज  (उपकप्तान), निदा डार, चिनले हेनरी
गेंदबाज़ - शामीलिया कोन्नेल्ल, अफी फ्लेचर, नाशरा संधू, करिश्मा रामह्रैक, एस इकबाल

Advertisement

Pakistan Women probable playing 11

मुनीबा अली (विकेटकीपर), जावरिया खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, आयशा नसीम, आलिया रियाज, फातिमा सना, अयमान अनवर, तुबा हसन, नाशरा संधू, एस इकबाल

West Indies Women probable playing 11

Advertisement

हेली मैथ्यूज (कप्तान), रशाडा विलियम्स (विकेटकीपर), शेमाइन कैंपबेल, चिनले हेनरी, शबिका गजनबी, आलियाह अलीन, जैदा जेम्स, त्रिशन होल्डर, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक, शामीलिया कोन्नेल्ल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार