Australia vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान टीम अभी भी 124 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर मोहम्मद रिजवान (29) औऱ आमेर जमाल (2) नाबाद रहे। 

Advertisement

पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम उल हक के रूप में 34 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने कप्तान शान मसूद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रन जोड़े। अब्दुल्ला शफीक ने अपना नौंवा पचास प्लस स्कोर बनाया और 109 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। वहीं मसूद ने 76 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

पाकिस्तान का स्कोर एक समय 1 विकेट के नुकसान पर 124 रन था। लेकिन 70 रन के अंदर 5 झटके लगे और टीम बैकफुट पर आ गई। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में पैट कमिंस ने 3 विकेट, नाथन लियोन ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया। 

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन से आगे खेलने उतरी थी। लेकिन दूसरे दिन के पहले सत्र में गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम की वापसी कराई और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 318 रनों पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 42 रन, मिचेल मार्श ने 41 रन और डेविड वॉर्नर ने 38 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान के लिए आमेर जमाल ने 3 विकेट, शाहीद अफरीदी, मीर हमजा और हसन अली ने 2-2 विकेट और आगा सलमान ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

टीमें

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार