Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test Day 4: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत पर दूसरी पारी में 7 विकेट ते नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 121 रन की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने पर मोहम्मद रिजवान औऱ साजिद खान नाबाद रहे। 
चौथे दिन पाकिस्तान की पारी की शुरूआत खराब रही और दोनों ओपनर 41 रन के कुल स्कोर तक आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शान मसूद ने बाबर आजम के साथ 114 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की। मसूद ने 116 गेंदों में 71 रन औऱ आजम ने 52 गेंदों में 47 रन बनाए। 

Advertisement

सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान में दूसरी पारी में अभी तक पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी की और मिलकर 224 गेंदों में 134 रन जोड़े। आगा ने 102 गेंदों में 71 रन बनाए, वहीं रिजवान 134 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद है औऱ जीत के लिए पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद बनकर टिके हैं। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में अभी तक ताइजुल इस्लाम ने 4 विकेट, नाहिद राणा ने 2 विकेट औऱ मेहदी हसन मिराज ने 1 विकेट लिया है। 

इससे पहले तीसरे दिन बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (137 रन) के शानदार शतक की बदौलत दूसरी पारी में 390 रन का स्कोर खड़ा किया और पहली पारी में मिली बढ़त के चलते पाकिस्तान के सामने 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन बांग्लादेश ने लिटन दास (126 रन) के शतक की बदौलत 278 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रनों पर ही सिमट गई थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार