भारत के खिलाफ 14 अक्तूबर को वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम के फैंस बौखलाए हुए हैं और वो हर हालत में भारतीय टीम को हारता हुआ देखना चाहते हैं। भारत को अपना अगला वर्ल्ड कप मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ कल यानि 19 अक्तूबर को पुणे में खेलना है और इस मुकाबले से पहले एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने सुर्खियों में आने के लिए एक बयान दिया है।

Advertisement

इस पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम सहर शिनवारी है और इसने भारत और बांग्लादेश मैच से पहले ये बयान दिया है कि बांग्लादेशी टीम पाकिस्तानी टीम की हार का बदला लेगी और अगर बांग्लादेश ने भारत को हरा दिया तो ये अभिनेत्री ढाका जाकर एक बांग्लादेशी लड़के के साथ डेट करेंगी।

Advertisement

सहर ने एक्स पर पोस्ट किया, "इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंधु अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट करूंगी।" सहर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारतीय फैंस द्वारा काफी ट्रोल किया जा रहा है। ये पहली बार नहीं है जब सहर ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर ऐसे बयान दिए हों इससे पहले भी वो लाइमलाइट में आने के लिए ऐसे बयान देती रहती हैं और भारतीय फैंस उन्हें ट्रोल भी करते रहते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो, भारत के खिलाफ अहमदाबाद में मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई मामलों पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान प्रशंसकों के लिए वीजा नीति की अनुपस्थिति पर आईसीसी के साथ एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने अनुचित आचरण के संबंध में भी शिकायत दर्ज की है। 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को निशाना बनाया गया।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार