फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की ट्रॉफी जीतेगी। साथ ही डु प्लेसिस को यह भी उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की टीम यह टूर्नामेंट जीत सकती है। न्यूजीलैंड एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं किया है। 

Advertisement

इसके अलावा डु प्लेसिस ने टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका टीम के प्रदर्शन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सुपर 12 राउंड में पांच में से चार मुकाबले जीतना शानदार था और साउथ अफ्रीका टीम को अपने प्रदर्शन पर गर्व करना चाहिए। उनके अनुसार साउथ अफ्रीका का गेंदबाजी अटैक 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के बेस्ट गेंदबाजी अटैक में से एक था। 

Advertisement

एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में डु प्लेसिस ने कहा, “ पाकिस्तान वर्ल्ड कप जीतने के लिए फेवरेट है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि न्यूजीलैंड जीते। वह (न्यूजीलैंड) पिछले कुछ सालों में कई बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के करीब आए हैं, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि वह जीत सकते हैं।" 

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए डु प्लेसिस को साउथ अफ्रीका टीम में जगह नहीं मिली थी। डु प्लेसिस ने कहा कि उन्हें पहले ही पता था कि वो वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

अपने आईपीएल प्रदर्शन पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये मायने रखता है क्योंकि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वो एक ऐसी टीम चुनेंगे जो वर्ल्ड कप तक सभी मैचों में एक साथ खेल रही हो। इसमें और भी बहुत कुछ है लेकिन मुझे पता था कि मैं वर्ल्ड कप में नहीं जा रहा था।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार