Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Final: राधा यादव (Radha Yadav) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने रविवार, 22 फरवरी को बैंककॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Women's Asia Cup Rising Stars 2026) के फाइनल में बांग्लादेश-ए को 46 रनों से मात देकर टूर्नामेंट जीता। गौरतलब है कि इस मुकाबले में तेजल हसबनीस (Tejal Hasabnis) और प्रेमा रावत (Prema Rawat) टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं।

Advertisement

तेजल हसबनीस ने ठोका अर्धशतक: इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की नींव 28 साल की बल्लेबाज़ तेजल हसबनीस ने रखी जिन्होंने नंबर-5 पर बैटिंग करके 34 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कैप्टन राधा यादव ने 30 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का ठोककर 36 रन बनाए जिसके दम पर ही टीम इंडिया ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Advertisement

बात करें अगर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की तो कैप्टन फाहिमा खातून ने सबसे शानदार बॉलिंग की और अपने कोटे के 4 ओवर में 25 रन देकर टीम इंडिया के 4 विकेट निकाले। उनके अलावा फरजाना एस्मिन और फातिमा जहां ने एक-एक विकेट लिया।

88 रनों पर ऑल आउट हुई बांग्लादेश, प्रेमा रावत ने झटके 3 विकेट: बैंककॉक के ग्राउंड पर गेंदबाज़ों को मदद मिल रही थी ऐसे में प्रेमा रावत ने तो कमाल कर दिया। इस 24 साल की लेग ब्रेक बॉलर ने अपने कोटे के 4 ओवर में बांग्लादेश-ए को सिर्फ 12 रन दिए और उनके तीन विकेट चटका डाले।

प्रेमा के अलावा India-A के लिए सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट झटके। वहीं साइमा ठाकोर, मिन्नू मणी और राधा यादव ने एक-एक विकेट झटका। यही वज़ह है बांग्लादेश की टीम सिर्फ 19.1 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 88 रनों पर ऑल आउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि बांग्लादेश-ए के लिए शमीमा सुल्ताना ने सर्वाधिक रन बनाए और 15 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि उनकी टीम के सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट में स्कोर करके आउट हुए। तो इस तरह इंडिया-ए की टीम ने 46 रनों से महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल जीता और वो टूर्नामेंट के चैंपियन बने।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार