Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने शनिवार (1 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में 47 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके जड़े। उन्हें इस विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान बाबर ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। 124 पारियों में यह बाबर का 40वां पचास प्लस स्कोर है। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 117 पारियों में 39 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

Advertisement

बता दें कि सीरीज के पहले दो मुकाबलों में बाबर ने कुल मिलाकर 11 रन बनाए थे, जिसमें एक शून्य शामिल है। उन्होंने दूसरे मैच में रोहित शर्मा को पछाड़कर पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्डज अपने नाम किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया और इसके चलते ही मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसमें रीजा हेंड्रिक्स ने 34 रन, कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 30 रन और कप्तान डोनोवन फरेरा ने 29 रन बनाए। 

गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट,फहीम अशरफ और उस्मान तारिक ने 2-2 विकेट, सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। पाक टीम के लिए बाबर के अलावा सलमान आगा ने 33 रन का योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार