पाकिस्तान ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इसी जीत के साथ पाकिस्तान ने मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है और वह ग्रुप 2 में पॉइंट टेबल में टॉप पर है।

Advertisement

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी (32 बॉल पर 35 रन) और गुलबदीन नायब (25 बॉल पर 35 रन) की शानदारी पारियों के दम पर अफगानिस्तान ने 20 ओवर में कुल 147/6 का स्कोर बनाया था। अफगानिस्तान के लिए नबी और नायब के अलावा नजीबुल्लाह जादरान (22) और करीम जनत (15) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम 25 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली और शादाब खान की झोली में एक-एक विकेट गये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरीं पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक अर्धशतक (47 बॉल में 51 रनों) की पारी खेली और पाकिस्तान को 19 ओवर में पांच विकेट लेकर लक्ष्य का पीछा करने में अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए फखर जमां (30), आसिफ अली (25) ने भी अहम भूमिका निभाई, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 19वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार