Pakistan vs England: मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के शानदार अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार (28 सितंबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने सात मैचों की सीरीज में 3-2 से बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के 145 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 86 रन के कुल स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते आधे से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान मोईन अली ने एक छोर से पारी को संभाला। मोईन ने सैम कुरेन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े।  

मोईन ने 37 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो चौके और चार छ्क्के जड़े। इसके अलावा डेविड मलान ने 35 गेंदों में 36 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने दो विकेट, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद और आमेर जमाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19 ओवरों में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। रिजवान ने 46 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उनके अलावा मेजबान टीम का कोई औऱ बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर सका। 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने तीन विकेट, सैम कुरेन और डेविड विली ने दो-दो विकेट,वहीं क्रिस वोक्स ने एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार