ढाका, 20 नवंबर| भारत की अंडर-23 क्रिकेट टीम को बुधवार को यहां शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इमर्जिग एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने भारत को तीन रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 267 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने भारत को निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 264 रन पर रोक दिया।

Advertisement

भारत को मैच जीतने के लिए अंतिम तीन ओवरों में 20 रन बनाने थे जबकि उसके चार विकेट शेष थे। लेकिन टीम अपने इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और उसे पाकिस्तान के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा।

भारतीय टीम के लिए सानवीर सिंह ने 90 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान सरथ बीआर ने 49, अरमान जाफर ने 46, चिन्मय सुतर ने नाबाद 28 और आर्यन जुयाल ने 17 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हसनैन और सैफ बदर ने दो-दो जबकि अमद बट और उमेर खान ने एक-एक विकेट लिया।इससे पहले, पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 267 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम के लिए उमेर यूसुफ ने 66, सैफ बदर ने नाबाद 47, हैदर अली ने 43, कप्तान रोहैल नाजिर ने 35 और इमरान रफीक ने 28 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए शिवम मावी, सौरभ दुबे और ऋतिक शौकीन ने दो-दो जबकि सिद्धार्थ देसाई ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार