28 जनवरी माउंट माउंगानुई (CRICKETNMORE | पाकिस्तान ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 18 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से मात देते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। इस सीरीज जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। मेजबान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने इसके लिए 36 गेंदें लीं और पांच चौके तथा एक छक्का लगाया। 

उन्होंने पहले विकेट के लिए अहमद शाहजाद (19) के साथ मिलकर 30 रन जोड़े और फिर बाबर आजम (18) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 66 तक पहुंचाया। फखर जमान के रूप में पाकिस्तान ने 106 के कुल स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया। 

 

यहां से सरफराज अहमद (29), हारिश सोहेल (नाबाद 20), उमर अमीन (21) फहीम अशरफ (8) और अमर यमिन (15) ने पाकिस्तान को 181 तक पहुंचाया। 

Advertisement

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम के बल्लेबाज लगातार विकेट खोने के कारण मैच गंवा बैठे। उसके लिए मार्टिन गुप्टिल ने 43 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। 87 के कुल स्कोर पर किवी टीम ने गुप्टिल के रूप में अपना तीसरा विकेट खोया साथ ही जीत की उम्मीद भी उसके लिए यहां से धुंधली होने लगी थी। 

अंत में रॉस टेलर (25) और मिशेल सैंटनर (24) ने टीम को जिताने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार