कोलकाता, 14 मार्च | पाकिस्तान ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच में श्रीलंका को 15 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट गवांकर 142 रन ही बना सकी।

Advertisement

पाकिस्तान टीम की ओर से मोहम्मद हफीज ने (नाबाद 70) रन बनाए।

Advertisement

टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज शारजील खान (23) और अहमद शहजाद (18) ने पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। हालांकि, टीम का दूसरा विकेट 47 के कुल योग पर गिरा, लेकिन हफीज ने टीम को संभाला और श्रीलंका के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा।श्रीलंका की ओर से थिसारा परेरा ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत भी काफी अच्छी रही। दो रनों के कुल योग पर पहला विकेट गिरने के बाद सलामी दिनेश चांडीमल ने लाहिरु थिरिमाने (45) के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की।

इमाद वसीम की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे चांडीमल ने 30 रनों का योगदान दिया। इसके बाद चमारा कापुगेदेरा (14) ने लाहिरु के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी दी, लेकिन लाहिरू के आउट होने के बाद टीम अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे।

श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई और 142 रन ही बना पाई।

Advertisement

पाकिस्तान की ओर से इमाद वसीम ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि मोहम्मद इरफान ने दो विकेट चटकाए।

एजेंसी
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार