Pakistan vs United Arab Emirates T20I Highlights: फखर जमान (Fakhar Zaman) और अबरार अहमद (Abrar Ahmed) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने गुरुवार (4 सितंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 31 रन से हरा दिया। लगातार तीसरा हार के साथ यूएई की टीम खिताबी मुकाबले से बाहर हो गई है। फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और 80 रन के कुल स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन फखर जमान और मोहम्मद नवाज ने मिलकर पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 91 रनों की नाबाद साझेदारी की। 

Advertisement

जमान ने 44 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं नवाज ने 27 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली। 

यूएई के लिए हैदर अली ने 2 विकेट, ध्रुव पराशर, जुनैद सिद्दकी और मुहम्मद रोहिद खान ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम अबरार अहमद की शानदार गेंदबाजी के आगे 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई। ओपनर अलिशान शराफू ने 51 गेंदों में 68 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। 

प्लेयर ऑफ द मैच रहे अबरार अहमद ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए, जो उनका इस फॉर्मेट में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट चटकाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी-20 ट्राई सीरीज का अगला मुकाबला 5 सितंबर को अफगानिस्तान और यूएई के बीच शारजाह में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार