ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान को 79 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से बचने के लिए आखिरी मैच जीतना होगा। इस उतार-चढ़ाव भरे मैच के चौथे दिन एक विवाद भी देखने को मिल गया जो फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है।

Advertisement

पाकिस्तान को जीतने के लिए 317 रनों का लक्ष्य मिला था और एक समय तो पाकिस्तानी टीम इस मैच को जीतने के लिए फेवरिट नजर आ रही थी लेकिन मोहम्मद रिजवान के विकेट ने इस मैच का रुख पलट दिया। हालांकि, जिस तरह से रिजवान को आउट दिया गया उसे लेकर वो खुद तो नाखुश दिखे ही साथ ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस भी काफी हल्ला मचाने लगे। दरअसल, हुआ ये कि 61वें ओवर की चौथी गेंद पैट कमिंस ने उनकी बॉडी लाइन पर डाली। रिजवान इस गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन गेंद जाते-जाते उनके ग्लव्स के रिस्टबैंड को छू गई।

Advertisement

कंगारू खिलाड़ियों की अपील पर मैदानी अंपायर ने तो आउट नहीं दिया लेकिन तब पैट कमिंस ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिजवान शुरू से ही ये दिखाते रहे कि गेंद उनकी कलाई को छूकर गई है लेकिन जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो उसमें ये देखा जा सकता था कि गेंद उनके ग्लव्स के रिस्टबैंड को छूकर गई थी जिसके चलते उन्हें आउट दे दिया गया। रिजवान और पाकिस्तानी टीम के फैंस इस फैसले से नाखुश दिखे और सोशल मीडिया पर इस विकेट को लेकर काफी हल्ला मच गया। मैच के बाद टीम के डायरेक्टर और कोच मोहम्मद हफीज ने भी रिजवान को आउट दिए जाने पर तकनीक को कसूरवार ठहराया। अब ये मामला इतना बढ़ गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसे आईसीसी के सामने लेकर पहुंचने वाला है।

Also Read: Live Score

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, अध्यक्ष जका अशरफ और टीम निदेशक मोहम्मद हफीज ने मेलबर्न टेस्ट के दौरान इस्तेमाल की गई अंपायरिंग और तकनीक पर चर्चा की। हफीज ने इसी बात को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। पीसीबी अब अपनी चिंताओं को आईसीसी के सामने रखने के लिए तैयार है। हफीज ने शुक्रवार को एमसीजी में मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टेस्ट के नतीजे को प्रभावित करने वाली असंगत अंपायरिंग और तकनीक पर निराशा व्यक्त की थी। अब इस मामले में आगे क्या होता है ये आने वाला समय ही बताएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार