इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है। पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि वो घरेलू सरजमीं पर ही किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गए हैं। इतना ही नहीं बाबर आज़म की कप्तानी में अगर आप पिछले कुछ समय का प्रदर्शन देखें तो पाएंगे कि पाकिस्तान की टीम आगे बढ़ने की बजाय पीछे ही जाती जा रही है। 

Advertisement

पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी तो हो गई है लेकिन अपने घर में ही उसके प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरता चला जा रहा है। आलम ये है कि बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम अपने घर पर ही लगातार 4 टेस्ट मैच हार गई है। एक समय ऐसा था जब पाकिस्तान का दौरा करने वाली टीमें इस टीम को उसके घर में हराने का सपना देखती थी लेकिन उन्हें हारकर ही वापस लौटना पड़ता था लेकिन बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम शर्मनाक प्रदर्शन करती जा रही है।

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म अपने देश के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिसकी कप्तानी में पाकिस्तान एक साल के अंदर अपने ही घर में चार टेस्ट हार गया है। इसके साथ ही बाबर के दामन में एक दाग ऐसा भी लग गया है जो उनके क्रिकेट इतिहास में किसी के दामन में नहीं लगा था। बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम अपने ही घर में 3-0 से क्लीन स्वीप हो गई है और पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

इतना ही नहीं, इस सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में पहुंचने का मौका भी था लेकिन इस सीरीज में 3-0 की हार के बाद उनका फाइनल में पहुंचने का सपना तहस-नहस हो चुका है और इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम सातवे स्थान पर पहुंच गई है। बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से अपने ही घर में टेस्ट सीरीज हार गया है। अब आप ही बताइए बाबर आज़म की कप्तानी पर कोई क्यों ना सवाल उठाए।

बाबर आज़म खुद कैसा भी प्रदर्शन करें, सैंकड़े पर सैंकड़े लगाएं लेकिन अगर वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकते हैं तो उनका प्रदर्शन शून्य ही माना जाएगा क्योंकि एक टीम उतनी ही अच्छी होती है जितना अच्छा उसका कप्तान होता है। ऐसे में हम अगर ये कहें कि बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट का पतन होना शुरू हो गया है तो कुछ भी गलत नहीं होगा और इस पतन की शुरुआत कुछ समय पहले ही हो गई थी और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे पाकिस्तान क्रिकेट का क्या होता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार