Bangladesh vs Pakistan 2nd Test:बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया और कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
ऑस्ट्रेलिया के बाद बांग्लादेश दूसरी टीम बनी है जिसने लगातार दो या उससे ज़्यादा मैचों वाली टेस्ट सीरीज़ में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया है। बांग्लादेश ने इससे पहले 2024 में रावलपिंडी में हुई दो टेस्ट मैच की सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 1999 से 2009 के बीच पाकिस्तान को लगातार चार टेस्ट सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया था।
पाकिस्तान पहली टीम भी बन गई है, जिसे बांग्लादेश ने लगातार दो या उससे ज़्यादा मैचों की सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया है।
पाकिस्तान की विदेशी ज़मीन पर टेस्ट में यह लगातार सातवीं हार है। यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान विदेशी धरती पर लगातार सात या उससे ज्यादा मैच हारे हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने 2018 से 2020 के बीच घर से बाहर लगातार सात टेस्ट मैच हारे थे।
बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में मेहमान टीम 358 रन पर ऑलआउट हुई। टॉप स्कोरर रहे मोहम्मद रिजवान ने 166 गेंदों में 94 रन की पारी खेली। वहीं सलमान आगा ने 102 गेंदों में 71 रन औऱ कप्तान शान मसूद ने 116 गेंदों में 71 बनाए।
बांगलादेश के लिए गेंद से कमाल दिखाते हुए ताइजुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके। नाहिद राणा ने 2 विकेट, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले तीसरे दिन बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (137 रन) के शानदार शतक की बदौलत दूसरी पारी में 390 रन का स्कोर खड़ा किया और पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त के चलते पाकिस्तान को विशाल स्कोर दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले दिन बांग्लादेश ने लिटन दास (126 रन) के शतक की बदौलत 278 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रनों पर ही सिमट गई थी।