कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल के जरिए अपना गुज़ारा कर रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया, जो सोशल मीडिया पर बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हैं। वो अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेट जगत में चल रहे मैचों का विश्लेषण करते हैं और ये बताने की कोशिश करते हैं कि टीमों ने कहां अच्छा किया और कहां गलती की।

Advertisement

इसी कड़ी में दानिश कनेरिया भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स् में खेले गए दूसरे वनडे मैच का विश्लेषण कर रहे थे, जहां इंग्लैंड ने भारत को 100 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। कनेरिया टीम इंडिया की गलतियों पर प्रकाश डाल रहे थे कि तभी लाइव के दौरान एक फैन ने उनके साथ बदतमीजी की औऱ कनेरिया भी रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए।

Advertisement

दरअसल, जब कनेरिया अपने यूट्यूब लाइव में 6 मिनट 18 सेकेंड पर पहुंचते हैं तब वो एक फैन का कमेंट पढ़ते हैं जिसमें वो फैन कनेरिया को ट्रोल करते हुए लिखता है, 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, शायद तेरा वही हाल है।' कनेरिया इस यूज़र का कमेंट पढ़कर बौखला जाते हैं और कुछ देर तक लाइव में इस यूज़र पर अपनी भड़ास निकालते हैं।

कनेरिया इस यूजर को जवाब देते हुए कहते हैं, पता नहीं कौन है यै और क्या बकवास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एजुकेशन की कमी है। दिक्कत ये है कि एजुकेशन नहीं है। एक ऐेसे बैकग्राउंड से आते हैं ये लोग जहां पढ़ाई नहीं होती है। तो ऐसे बंदों को बर्दाश्त करें, जितना ये भौंकते हैं, इन्हें भौंकने दें। इन लोगों पर ज्यादा टाइम खराब ना करें। आप लोग हैं ना मेरी फैमिली, आप ही इन जैसे लोगों को जवाब दें।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार