Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भयानक ट्रेन एक्सिडेंट ने पूरे देश को हिला डाला। शुक्रवार (2 मई) शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस भयानक टक्कर के चलते रेलगाड़ियों के तो परखच्चे उड़े ही साथ ही साथ ही सैंकड़ों जानें भी चली गई।

Advertisement

इस दर्दनाक घटना के बाद दुनियाभर से भारत को भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं, अब इसी कड़ी में पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान ने भी रिएक्ट किया है। रिजवान ने इस दर्दनाक घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि उनका दिल और प्रार्थना भारत में हुई रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ है। पाकिस्तानी क्रिकेटर द्वारा ऐसे ट्वीट को देखकर भारतीय फैंस काफी खुश हुए और उन्होंने रिजवान की तारीफ भी की।

Advertisement

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए रिजवान ने लिखा, 'मानव जीवन का नुकसान हमेशा दर्दनाक होता है क्योंकि हम सभी एक इंसान हैं। मेरा हृदय और प्रार्थना भारत में रेल दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ है।'

रिजवान के अलावा और भी कई क्रिकेटर्स ने इस घटना पर अपना दुख प्रकट किया है जिनमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इस हादसे को लेकर अपनी संवेंदनाएं व्यक्त की। विराट ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर से जिंदगी सामान्य होती दिख रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार