WTC Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान को पहली पारी में 556 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद पारी औऱ 47 रन से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट फॉर्मेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई टीम पहली पारी में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के बावजूद पारी के अंतर से मुकाबला हारी है। 

Advertisement

पाकिस्तान इस हार के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में सबसे नीचे नौंवे नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का पॉइंट्स प्रतिशत16.67 हो गया है, टीम अभी तक आठ में से दो मैच जीती है। शान मसूद की कप्तानी में यह पाकिस्तान की लगातार छठी हार है। इसके साथ ही पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

Advertisement

वहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में चौथे नंबर पर आ गई है। टीम का पॉइंट्स प्रतिशत 45.59 हो गया है। भारत की टीम टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 74.24 है।  इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दूसरे और श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है। 

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद 149 ओवर में 556 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 150 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 823 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी। जिसमें हैरी ब्रूक ने 317 रन और जो रूट ने 262 रन की रिकॉर्ड पारी खेली। जिसकी बदौलत  इंग्लैंड ने पहली पारी में 267 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम दूसरी पारी में 220 रनों पर ऑलआउट हो गई।  

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में ही खेला जाएगा। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार