ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार (20 अगस्त) को मैदान पर एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने पाकिस्तान की फील्डिंग पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए। 

Advertisement

यह घटना इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान देखने को मिली। इंग्लैंड के बल्लेबाज डैन लॉरेंस ने फुल टॉस गेंद पर आगे निकलकर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी और पैड पर जा लगी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने जोरदार LBW की अपील शुरू कर दी।

दिलचस्प बात यह थी कि उस समय लॉरेंस क्रीज से काफी बाहर थे। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और स्लिप में खड़े कप्तान सलमान अली आगा दोनों LBW की अपील में पूरी तरह मशगूल थे। इसी दौरान लॉरेंस को रनआउट का खतरा समझ आया और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की।

तभी सलमान अली आगा की नजर बल्लेबाज के क्रीज से बाहर होने पर पड़ी। उन्होंने तुरंत गेंद उठाकर स्टंप पर मारने की कोशिश की, लेकिन तभी एक और मजेदार घटना हो गई। विकेटकीपर रिजवान, जो अभी भी अपील कर रहे थे, आगा के थ्रो के रास्ते में आ गए और गेंद स्टंप तक नहीं पहुंच सकी। इस तरह पाकिस्तान के हाथ से एक बेहद आसान रनआउट का मौका निकल गया और लॉरेंस सुरक्षित क्रीज में पहुंच गए। 

VIDEO:

पाकिस्तान की यह चूक इसलिए भी ज्यादा भारी रही क्योंकि लॉरेंस ने इसके बाद शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 79 गेंदों में 51 रन की पारी खेली और इंग्लैंड की मजबूत स्थिति में योगदान दिया।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने शुक्रवार (21 अगस्त) को तीन मैचों की सीरीज के इस पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम ने सिर्फ तीन दिन के अंदर मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और पहली पारी के आधार पर 238 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी भी इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी और पूरी टीम सिर्फ 135 रन पर सिमट गई। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार