पाकिस्तान ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ 26 नवंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। मौजूदा कायद-ए-आजम ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाज को धमाकेदार फॉर्म के कारण वापस बुला लिया गया है। उन्होंने अब तक पांच पारियों में 488 रन बनाए हैं।

Advertisement

मध्यक्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम और ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ भी टीम का हिस्सा हैं। 36 साल के बिलाल ने लेग स्पिनर यासिर शाह की जगह ली है, जो अभी तक घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में खेलते हुए अंगूठे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जबकि कामरान पाकिस्तान के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान बाहर रहने के बाद टीम में लौट आए हैं। बिलाल ने अपना आखिरी टेस्ट 2018 में खेला था। 

Advertisement

इस बीच, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और शाहनवाज दहानी को बाहर कर दिया गया है और उन्हें दौरे के टी-20 इंटरनेशनल फेज के बाद पाकिस्तान वापस जाने की अनुमति दी जाएगी।

 

मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा, "बांग्लादेश एक मजबूत पक्ष है, लेकिन हमारे पास मजबूत प्रदर्शन करने के लिए संसाधन, प्रतिभा और अनुभव है। हमें इस रफ्तार को ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में ले जाना है, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगा।"

पहला टेस्ट 26 नवंबर से चटगांव में और दूसरा टेस्ट 4-8 दिसंबर के बीच ढाका में होगा।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, बिलाल आसिफ, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी और जाहिद महमूद।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार