पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ इस समय इंग्लैंड के लोकप्रिय टी-20 टूर्नामेंट टी-20 ब्लास्ट में यॉर्कशायर के लिए खेल रहे हैं और वोरस्टरशायर के खिलाफ मैच में उन्होंने ऐसी फील्डिंग की जिसने फैंस के होश उड़ा दिए। यही कारण है कि वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रऊफ ने शानदार थ्रो से गैरेथ रोडरिक को गोल्डन डक पर आउट किया और ये कारनामा उन्होंने अपनी ही बॉलिंग के दौरान किया।

Advertisement

ये घटना रऊफ के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर घटित हुई जब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने रॉडरिक को एक धीमी बाउंसर फेंकी और बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो शॉट पूरी तरह से नहीं खेल पाए और गेंद बल्ले पर लगने के बाद नॉन-स्ट्राइकर छोर पर स्टंप से जा टकराई और बाईं तरफ वाली गिल्ली गिर गई।

Advertisement

स्टंप्स से टकराने के बाद गेंद ज्यादा दूर नहीं गई थी और तभी बल्लेबाज़ों ने सिंगल लेने की सोची और दोनों बल्लेबाज़ भाग पड़े। इसके बाद 28 वर्षीय रऊफ ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और एक स्टंप पर निशाना साधते हुए दाईं तरफ वाली गिल्ली भी बिखेर दी और बल्लेबाज़ अजीबोगरीब तरीके से रनआउट हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो यॉर्कशायर ने सात विकेट से मुकाबला जीतकर विरोधी टीम के होश उड़ा दिए। वोरस्टरशायर द्वारा दिए गए 173 रनों के लक्ष्य को यॉर्कशायर की टीम ने 18.1 ओवर में 175 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इस मैच में रऊफ ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार