पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ हसन अली एक बार फिर से अपने सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी मैच पलट सकते हैं। इंग्लैंड में खेले जा रहे विटैलिटी ब्लास्ट (Vitality Blast) टूर्नामेंट में यॉर्कशायर (Yorkshire) की तरफ से खेलते हुए हसन ने डर्बीशायर (Derbyshire) के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने मैच का पूरा रुख बदल दिया।

Advertisement

डर्बीशायर के खिलाफ मुश्किल हालात में बैटिंग करने आए हसन ने सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन ठोक दिए, जिसमें तीन लंबे छक्के और दो चौके शामिल थे। एक समय यॉर्कशायर की टीम 195 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह फंसी हुई नजर आ रही थी। टीम का स्कोर 139 रन पर 8 विकेट हो चुका था और जीत लगभग डर्बीशायर की तरफ जाती दिख रही थी।

Advertisement

हालांकि, तभी हसन अली और एंड्रयू टाई ने मिलकर कमाल कर दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने बिना दबाव लिए तेजी से रन बनाना शुरू किया और देखते ही देखते मैच यॉर्कशायर की तरफ मोड़ दिया। एंड्रयू टाई ने भी 13 गेंदों में 32 रन की अहम पारी खेली, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हसन अली की पारी के बाद उनके सेलिब्रेशन की हो रही है। आखिरी ओवर में जीत के बाद हसन अली ने बैट ड्रॉप सेलिब्रेशन किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और सोशल मीडिया पर फैंस मज़ेदार रिएक्शन्स देने लगे। हसन अली का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हसन ने अपनी पारी के दौरान अपने ही पाकिस्तानी साथी आकिफ जावेद को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने आकिफ की गेंदों पर दो जबरदस्त छक्के लगाए। आकिफ शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे, लेकिन डेथ ओवरों में हसन के अटैक ने उनके आंकड़े बिगाड़ दिए। सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं, हसन ने गेंद से भी योगदान दिया। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन दिए, लेकिन बल्ले से उनकी मैच जिताऊ पारी ने सारी महफिल लूट ली।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार