PAK vs NZ 1st SF: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस को उनके ससुर शाहिद अफरीदी की याद आ गई। इस बड़े मैच से पहले शाहीन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक भारतीय फैन को ऑटोग्राफ दे रहे हैं।

Advertisement

ये तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि शाहीन ने ये ऑटोग्राफ तिरंगे पर दिया। शाहीन की ये तस्वीर देखकर भारतीय फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और इसके साथ ही कई फैंस उनके ससुर शाहिद अफरीदी को भी याद कर रहे हैं क्योंकि कुछ साल पहले उनके होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी ने भी कुछ ऐसा ही किया था जिसके चलते वो भी सुर्खियों में आ गए थे।

Advertisement

उस वक्त शाहिद अफरीदी ने तिरंगे को उल्टा देखा तो भारतीय फैंस को इशारा करके उसे ठीक करने के लिए कहा था। शाहिद की इस हरकत ने ना सिर्फ उन्हें लाइमलाइट में ला खड़ा किया था बल्कि भारतीय फैंस उनके दीवाने भी हो गए थे। अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए उनके दामाद ने भी कुछ ऐसा ही किया है इसीलिए फैंस इन दोनों तस्वीरों को जोड़कर देख रहे हैं।

वहीं, अगर पहले सेमीफाइनल की बात करें तो न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा है और जवाब में पाकिस्तानी ओपनर्स बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को मैच में आगे ला खड़ा किया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान इस लक्ष्य को हासिल करके फाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार