पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उस्मान खान शिनवारी ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इस बारे में खुद ट्वfटर पर घोषणा की। 27 साल के तेज गेंदबाज ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने डॉक्टर और फिजियो से सलाह लेने के बाद यह फैसला लिया।

Advertisement

शिनवारी ने ट्वीट में कहा, "मेरी चोट अब पहले से ठीक है और अब मैं बिल्कुल फिट हूं लेकिन अपने डॉक्टरों और फिजियो की सलाह के कारण मुझे भविष्य में इस तरह की चोटों से बचने और अपने अन्य प्रारूपों के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए लॉन्ग फॉर्मेट को छोड़ना होगा। इसलिए मैं लाल गेंद की क्रिकेट से इस्तीफा दे रहा हूं।"

Advertisement

तेज गेंदबाज ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से केवल एक टेस्ट मैच खेला। उन्होंने 17 वनडे और 16 टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का भी प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 47 विकेट लिए हैं। 

उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले, जहां उन्होंने 26.84 के औसत से 96 विकेट चटकाए हैं। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार