लाहौर, 23 जुलाई| पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल को लगता है कि 1999 वर्ल्ड कप में वसीम अकरम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम पूरे वर्ल्ड कप में एक लोकल टीम की तरह खेली थी। पाकिस्तान टीम हालांकि फाइनल में पहुंची थी और पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 132 रनों पर ढेर हो गई थी। इस लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया था।

Advertisement

सोहेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे क्रिकेट के अनुभव और परख के मुताबिक, मैं यह कह सकता हूं कि हमने पूरा वर्ल्ड कप एक लोकल टीम की तरह खेला था। एक मैच में हमारी एक लाइनअप होती थी और दूसरे मैच में दूसरी जिसमें बल्लेबाजी क्रम बदले हुए होते थे।"

Advertisement

1996 से 1998 तक छह टेस्ट मैचों और 22 वनडे में टीम की कप्तानी करने वाले सोहेल ने कहा कि टीम प्रबंधन ने शाहिद अफरीदी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतार कर गलती की क्योंकि एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर वह जरूरत पड़ने पर न तो गेंदबाजी कर पाते थे न ही बल्लेबाजी।

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश उन्होंने अफरीदी को चुना। उनमें काबिलियत है कि वह फ्लैट, कम बाउंस वाली पिच पर गेंदबाजों को खूब मारते थे और उनको दबाव में ला देते थे लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थिति में यह बहुत बड़ा जुआ था। वह न ही बल्लेबाजी कर पाते थे न ही गेंदबाजी। मैं अगर अकरम की जगह कप्तान होता तो मैं मोहम्मद युसूफ को खेलाता।"

अफरीदी उस वर्ल्ड कप की सात पारियों में सिर्फ 93 रन ही कर पाए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार