Pakistan vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ 24 अक्टूबर (गुरुवार) से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने निर्णायक मुकाबले के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और तीन स्पिनरों के साथ खेलने का फैसला लिया है। जिसका मुल्तान में हुए दूसरे टेस्ट मैच में फायदा हुआ था। 

Advertisement

पहली बार ऐसा हुआ है कि शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। खबरों के अनुसार स्पिनर जाहिद महमूद ने दूसरे टेस्ट में सिर्फ छह ओवर गेंदबाजी की थी और माना जा रहा था कि इस मुकाबले में उनकी जगह तेज गेंदबाज मीर हमजा को मौका मिल सकता है। लेकिन हमजा के चोटिल होने के बाद ऐसा नहीं हुआ। 

Advertisement

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। मुल्तान में हुए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी और वहीं हुए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने धमाकेदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। पाकिस्तान की निगाहें इस मैच में सीरीज जीत पर होंगी, 2021 के बाद से पाकिस्तान टीम कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम

सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, साउदी शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, नौमान अली, जाहिद महमूद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार