पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 16 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए जमकर तैयारियां कर रही है। पाकिस्तान ने इस महत्पूर्ण दौरे से पहले पिंडी स्टेडियम में एक इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला जिसमें कप्तान बाबर आजम समेत टीम के तमाम दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। इस मैच में जहां बाबर आजम ने 'बाबर इलेवन' का नेतृत्व किया, वहीं सरफराज अहमद 'सरफराज इलेवन' टीम के कप्तान के रूप में नजर आए।

Advertisement

इस अभ्यास मैच से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बाबर आजम ने ना केवल खेल में गेंदबाजी की बल्कि विकेट भी चटकाया। वायरल वीडियो में दिए गए विवरण के अनुसार, बाबर आजम ने 2 विकेट लिए।

Advertisement

बाबर आजम को गेंदबाजी करता देखकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने इससे पहले जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इस सीरीज के लिए अनकैप्ड ऑलराउंडर सलमान अली आगा और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को भी टीम में जगह मिली है।करीब एक साल की गैरमौजूदगी के बाद टेस्ट क्रिकेट में यासिर शाह भी वापसी करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार