श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मेजबान टीम को 48.4 ओवर में 166 के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) और शान मसूद (Shan Masood) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक यूनिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवरों में 100 रन बनाए, जो 21वीं सदी में टेस्ट मैचों में पहली पारी में उनका सबसे तेज बनाये गए 100 रन है। टीम का स्कोर जब 13 रन था तभी इमाम उल हक (6) का विकेट खो दिया। इसके बावजूद अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद ने तेजी से बल्लेबाजी करना जारी रखा। दोनों बल्लेबाजों ने रन रेट छह से नीचे नहीं गिरने दिया। 

Advertisement

शफीक ने महज 49 गेंदों में अपना अर्धशतक जबकि शान मसूद ने सिर्फ 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शान और शफीक दोनों ने महज 103 गेंदों में अपनी शतकीय साझेदारी पूरी की, जो टेस्ट क्रिकेट में उनकी पहली शतकीय साझेदारी है। दूसरे टेस्ट का जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ तब पाकिस्तान का स्कोर 28.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 145 रन था और वो श्रीलंका के स्कोर से मात्र 21 रन पीछे है। पहले दिन स्टंप्स के समय अब्दुल्ला शफीक 99 गेंदों में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। वहीं बाबर आज़म 8(21) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। मसूद 47 गेंद 4 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन 57(68) रन धनंजय डी सिल्वा के बल्ले से निकले थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जड़ा। उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 60 गेंद में 4 चौको की मदद से 34 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अबरार अहमद को मिले। वहीं 3 विकेट नसीम शाह और एक विकेट शाहीन अफरीदी को मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार