पाकिस्तान सुपर लीग 2021 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएसएल का छठा सीज़न अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते केसों को देखकर लिया है।
Advertisement
अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस लीग में कुल 34 मैच खेले जाने थे लेकिन अभी सिर्फ 14 मैच ही हुए थे कि बोर्ड को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। अब तक इस लीग में दुनियाभर में खेलने वाले कुल 7 खिलाड़ी कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं।
Advertisement
इस लीग के रद्द होने के बाद सभी विदेशी खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों में लौटना शुरू कर दिया है। हालांकि, जो खिलाड़ी कोरोनावायरस से ग्रसित हैं वो फिलहाल पाकिस्तान में ही क्वारंटीन रहेंगे और उनका इलाज किया जाएगा।