Australia vs Pakistan Test: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। नए चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी ने टीम में युवा बल्लेबाज सईम अयूब (Saim Ayub) और तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद (Khurram Shahzad) को पहली बार मौका मिला है। इसके अलावा मीर हमजा की भी वापसी हुई है। 

Advertisement

शान मसूद की बतौर कप्तान यह पहली सीरीज होगी, उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र ( 2023-25) के लिए पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी थी। 

Advertisement

कायदे आजम ट्रॉफी 2023-24 में शानदार प्रदर्शन के चलते 21 साल के अयूब को टीम में मौका मिला है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 मैच में 553 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 3 शतक आए। इसके अलावा उन्होंने वनडे टूर्नामेंट पाकिस्तान कप में भी शानदार प्रदर्शन किया। 

शहजाद ने कायदे आजम ट्रॉफी 2023-24 में सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। उनके खाते में 8 मैच में 36 विकेट आए थे और हाल ही में हुए पाकिस्तान कप में भी उन्होंने 13 विकेट लिए। 

2022 में अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले ऑलराउंडर फहीम अशरफ औऱ मोहम्मद वसीम जूनियर की भी टीम में वापसी हुई है। 

पाकिस्तान टीम 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए लाहौर से रवाना होगी। पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 14 दिसंबर से पर्थ में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में और तीसरा टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।   

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

Also Read: Live Score

शान मसूद (कप्तान), बाबर, शाहीन, आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार, फहीम, हसन अली, इमाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, रिजवान, वसीम जूनियर, नौमान अली, सईम अयूब, आगा सलमान, सरफराज, सऊद शकील।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार