एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में जमकर तनातनी देखने को मिली। मैदान पर खिलाड़ी आपस में लड़ते हुए दिखे और कई बार तो हद भी पार होती दिखी। खैर, एशिया कप खत्म हुआ तो फैंस ने सोचा कि अब इन दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार होगा लेकिन अब तो मामला और भी बिगड़ता दिख रहा है। इस बार मैदान के अंदर खिलाड़ी नहीं बल्कि मैदान के बाहर दोनों देश के नेता आपस में भिड़ गए हैं। 

Advertisement

इस बार ये विवाद पाकिस्तान के एक मौलाना और तालिबान के अफ्सर के बीच दिख रहा है। कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मौलाना ने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को उनका नाम बदलने का सुझाव दिया था। ये खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इसे लेकर तालिबान के एक सीनियर ऑफिसर ने भी अपना रिएक्शन दिया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक तालिबानी अफ्सर पाकिस्तानी मौलवी पर भड़ास निकाल रहा है।

Advertisement

इस तालिबानी ऑफिसर ने एक न्यूज चैनल पर मौलवी को करारा जवाब देते हुए कहा, 'पाकिस्तान जानबूझकर सीमा पार से हमारे फलों के निर्यात में देरी करता है। भगवान का शुक्र है कि हमें अब कराची या ग्वादर बंदरगाहों की जरूरत नहीं पड़ेगी। अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात ने चाबहार बंदरगाह का उपयोग करने के लिए ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचाता है, चाहे सत्ता में कोई भी रहा हो। उन्हें अपने कायदे आजम जिन्ना का नाम बदलना चाहिए क्योंकि वो एक शराबी था जो नशे में रहता था। सिर्फ पैगंबर मोहम्मद ही कायद-ए-आज़म हैं।'

तालिबानी ऑफिसर का ये वीडियो दुनियाभर के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं और इस पूरे मामले में पाकिस्तानी मौलवी की जमकर आलोचना भी की जा रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में ये विवाद कौन सा नया मोड़ लेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार