29 जून। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर पाकिस्तान के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत चाहिए। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी। 

Advertisement

वहीं, अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ बचा नहीं है। अभी तक अफगानिस्तान ने सात मैच खेले हैं और सभी में हार ही उसे नसीब हुई है। 

Advertisement

वह हालांकि अभी भी किसी भी टीम के लिए खतरा है। साथ ही उसमें दम है कि वह पाकिस्तान के रास्ते में रोड़ा बन जाए, जो वह बेशक करना चाहेगी। 

टीमें : 

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), रहमत शाह, हसमतुल्लाह शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, समिउल्लाह शेनवारी, नजीबुल्लाह जादरान, इकराम अली खिल, राशिद खान, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार