Pak vs Eng: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को उनके मुल्क के लोगों ने ही ट्रोल कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बाबर आजम बल्ले से फ्लॉप रहे और महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की अंदर आती गेंद पर बाबर आजम गच्चा खा गए थे। ओली रॉबिन्सन की गेंद पर आउट होने के बाद जब बाबर आजम पवेलियन जा रहे थे तब उनके साथ एक दुखद वाक्या घटा।

Advertisement

हुआ यूं कि बाबर चुपचाप सिर झुकाए आउट होकर ड्रेसिंग रूम की तरफ चल पड़े थे। तब कुछ पाकिस्तानी फैंस बाबर आजम को ज़िम्बाबर-जिम्बाबर कहकर चिल्लाने लगे। पाकिस्तानी फैंस की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

दरअसल, कुछ फैंस ये मानते हैं कि बाबर आजम केवल जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ ही रन बनाते हैं। इस कारणवश उन्हें जिम्बाबर कहकर ट्रोल किया जाता है। वहीं अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरा टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम पहली पारी में 51.4 ओवर में 281 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। अबरार अहमद ने 7 विकेट लिए थे। 

हालांकि, पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही और उनकी पूरी टीम 202 रन ही बना सकी। जैक लीच ने 4 विकेट लिए। पहली पारी में 79 रनों की बढ़त बनाकर इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 275 रन बनाई। पाकिस्तान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 355 रनों का टारगेट मिला था। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार