Pakistan vs Netherlands Match Prediction, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला शनिवार, 07 फरवरी को पाकिस्तान और नीदलैंड के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां पाकिस्तान की टीम ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में महज़ 13.5 ओवर में 92 रनों का लक्ष्य हासिल करके नीदलैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पाकिस्तान की टीम एक बार फिर यही कारनामा दोहराती है या नीदरलैंड की टीम अपना बदला लेकर हिसाब बराबर करती है।
PAK vs NED, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 07 फरवरी 2025
समय - 11:10 AM IST
वेन्यू - सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
Sinhalese Sports Club, Colombo Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 5 रन चेज़ और 3 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली पारी का औसत स्कोर 118 रन रहा है।
PAK vs NED T20 Head To Head Record
कुल - 02
पाकिस्तान - 02
नीदरलैंड - 00
PAK vs NED: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
PAK vs NED: Player to Watch Out For
पाकिस्तान की टीम से सैम अयूब, सलमान आगा और मोहम्मद नवाज़ स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नीदरलैंड टीम की तो बेसी डी लीडे, मैक्स ओ'डॉड, और लोगन वैन बीक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Pakistan vs Netherlands 1st T20 Probable Playing XI
Pakistan Probable Playing XI: फखर ज़मान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।
Netherlands Probable Playing XI: मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
Pakistan vs Netherlands Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
PAK vs NED Match Prediction, T20 World Cup 2026, PAK vs NED Pitch Report, Today's Match PAK vs NED, PAK vs NED Prediction, PAK vs NED Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Pakistan vs Netherlands
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।