पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद हाल के दिनों में अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं, खासकर पाकिस्तान प्रबंधन और बोर्ड के खिलाफ उन्हें राष्ट्रीय टीम से बाहर करने के लिए उनके तीखे हमले के बाद तो वो फैंस के चहेते बन गए हैं। हालांकि, एक बार फिर से शहज़ाद लाइमलाइट में आ गए हैं क्योंकि उन्होंने कहा है कि वो चाहते हैं कि हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाएं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर शहज़ाद का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब पाकिस्तानी पत्रकार सैयद याह्या हुसैनी उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछते हैं कि, "कौन सा अदाकार आपके ख्याल में जो अहमद शहजाद के चरित्र को अच्छे तरीके से कर सकता है?" 

Advertisement

सवाल का जवाब देते हुए शहजाद की एक वीडियो क्लिप हुसैनी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्विटर पर पोस्ट की है जिसमें शहज़ाद सिर्फ ब्रैड पिट का नाम लेते हैं और एंकर की हंसी छूट जाती है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी शहज़ाद को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो ये तक लिख दिया कि अगर इस पर बायोपिक बनी तो वो सिर्फ 15 मिनट की होगी।

इस बीच, शहजाद ने हाल ही में ये भी दावा किया कि पूर्व गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया क्योंकि उन्होंने 2016 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कहा गया था कि उमर अकमल और शहजाद को घरेलू क्रिकेट खेलकर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह वापस हासिल करनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार