इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रावलपिंडी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टॉस से एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां एक मजेदार नजारा देखने को मिला। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर ने टूटी-फूटी अंग्रेजी के साथ स्टोक्स से सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन स्टोक्स को कुछ भी समझ नहीं आया। 

Advertisement

इस समय रिपोर्टर का ये मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें रिपोर्टर ने ये पूछने की कोशिश की कि क्या इंग्लैंड फिर से 800 रन बनाने का लक्ष्य रखेगा जैसा कि उन्होंने पहले टेस्ट में बनाया था? रिपोर्टर का ये सवाल बेहद ही टूटी-फूटी इंग्लिश में था जिसके चलते स्टोक्स को सवाल समझने में काफी दिक्कत हुई और दो बार रिपीट करने के बाद तीसरी बार स्टोक्स को कुछ समझ आया। इस मज़ेदार घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि मुल्तान में पहले टेस्ट के दौरान अंग्रेजों ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उन्होंने अपनी एकमात्र पारी 823/7 पर घोषित की थी, जिसमें हैरी ब्रूक ने 317 और जो रूट ने 262 रन बनाए थे। ये कुल स्कोर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथा सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ और इंग्लैंड ने अंततः एक पारी और 47 रन से जीत हासिल की।

इस तीसरे और आखिरी टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं। गस एटकिंसन औऱ रेहान अहमद प्लेइंग इलेवन में आए हैं औऱ मैथ्यू पॉट्स, ब्रायडन कार्से बाहर गए हैं। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

टीमें:

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, नौमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद।

Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, रेहान अहमद, जैक लीच, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार