भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करते हुए तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल ने 31 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रनों की पारी खेली। क्रुणाल की इस रिकॉर्डतोड़ पारी के चलते भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

Advertisement

पहले वनडे के दौरान कई इमोशनल पल भी देखने को मिले जब पांड्या ब्रदर्स अपने पिता हिमांशु पांड्या को याद करके भावुक हो गए लेकिन मैच खत्म होने के बाद इन दोनों भाईयों ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि कैसे इस दुनिया में नहीं होने के बावजूद उनके पिता उनके ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे।

Advertisement

इस वीडियो में क्रुणाल और हार्दिक बात करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान हार्दिक बताते हैं कि उनके करियर में पहली बार उनके पिता उनके ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। दरअसल, इस मैच से पहले क्रुणाल पांड्या ने बड़ौदा से उनके पिता की टोपी, जूते और कपड़ों से भरा बैग मंगवा लिया था।

इसके बाद वीडियो में ये देखा जा सकता है कि क्रुणाल अपने पिता की मौजूदगी को महसूस करने के लिए उनकी कैप, जूते और कपड़ों को बैग से निकालकर बाहर रख देते हैं। ये सब बताते हुए दोनों भाई भावुक हो जाते हैं। 

आपको बता दें कि पहले वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 98 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने नाबाद 62 रन, क्रुणाल ने नाबाद 58 रन और कप्तान विराट कोहली ने 56 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार