IPL 2022: आईपीएल 2022 का आगाज़ 26 मार्च से होने वाला है और इस लीग को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बार तो हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी दो अलग टीमों के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। यही कारण है कि क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी शर्मा काफी दुखी हैं और उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने इमोशंस को ज़ाहिर करने की कोशिश की है। 

Advertisement

पिछले कई सीज़न में हार्दिक और क्रुणाल को मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलते हुए देखा गया था लेकिन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने इन दोनों को रिलीज़ कर दिया था जिसके बाद मेगा ऑक्शन में दो अलग टीमों ने इन्हें खरीदा और आलम ये है कि हार्दिक तो गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी करने वाले हैं। 

Advertisement

आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले पंखुड़ी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, '"मेरे सबसे अच्छे लड़कों के लिए !! पिछले 6 वर्षों से मैंने आप दोनों को एक ही स्टैंड से चीयर किया है लेकिन इस बार यह अलग होने जा रहा है। आप दोनों को एक दूसरे के खिलाफ देखकर थोड़ा दर्द हो रहा है और थोड़ा उत्साह भी है कि आप दोनों को अपने तरीके और शर्तों पर बढ़ते हुए देखें। हार्दिक मैं स्टैंड के दूसरी तरफ से आपके लिए चीयर करती रहूंगी।"

पंखुड़ी का ये कैप्शन देखकर आप भी समझ ही गए होंगे कि ये आईपीएल पिछले सीज़न के मुकाबले काफी अलग होने वाला है। आपको बता दें कि हार्दिक गुजरात टाइटंस तो क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से खेलते दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार